lirik lagu vishal mishra – ram aayenge
[vishal mishra “ram aayenge” के बोल]
[intro]
आज गली~गली अवध सजाएँगे
आज पग~पग पलक बिछाएँगे
ओ, आज गली~गली अवध सजाएँगे
आज पग~पग पलक बिछाएँगे
आज सूखे हुए पेड़ फल जाएँगे
[chorus]
नैना भीगे~भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे~भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
[verse 1]
सरजू जल~थल, जल~थल रोए, जिस दिन राघव हुए पराए
ओ, बिरहा के सौ पर्वत पिघले, हे रघुराई, तब तुम आए
ये वही क्षण है निरंजन, जिसको दशरथ देख ना पाए
[pre~chorus]
सात जन्मों के दुख कट जाएँगे
आज सरजू के तट मुस्काएँगे
मोरे नाचेंगे, पपीहे आज गाएँगे
[chorus]
आज दसों ये दिशाएँ जैसे शगुन मनाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे~भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कभी ढोल बजाएँ, कभी द्वार सजाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
[verse 2]
जाके आसमानों से तारे माँग लाएँगे
कौशल्या के लल्ला जी, तुम्हीं पे सब लुटाएँगे
१४ साल जो रोके, वो आँसू अब बहाएँगे
अवध में राम आएँगे, हमारे राम आएँगे
[verse 3]
नील गगन से साँवले, कोटि सूर्य सा तेज
नारायण तज आएँ हैं शेष नाग की सेज
“राघव, “राघव” करते थे युग~युग से दिन~रैन
आज प्रभु ने दरस दिया, धन्य हुए हैं नैन
[bridge]
नतमस्तक हैं तीन लोक और सुर~नर करें प्रणाम
एक चंद्रमा, एक सूर्य, एक जगत में राम
एक जगत में राम
[chorus]
आज दसों ये दिशाएँ जैसे शगुन मनाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे~भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कभी ढोल बजाएँ, कभी द्वार सजाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ दीप जलाएँ, राम आएँगे
Lirik lagu lainnya:
- lirik lagu muhabbet – geht nicht
- lirik lagu coupen – think other two
- lirik lagu sheldon plankton – girls want girls
- lirik lagu young shee – whatchu know bout lee
- lirik lagu lane beckstrom – mineral
- lirik lagu cosmodore – groom4kid
- lirik lagu непара (nepara) – другая причина
- lirik lagu fleeky bang – pull up
- lirik lagu 満梓 (matsu azusa) – raincoat rainbow (レインコーレインボー)
- lirik lagu soheil mehrzadegan – 1001 gol